गौसपुर क्वारेंटिन सेंटर में आवासित प्रवासियों को मानसिक तनाव दूर कर आत्मबल बढ़ाने के दिए जा रहे टिप्स
एकमा (सारण)। वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के संक्रमण की रोकथाम को लेकर बीडीओ डॉ. कुन्दन, सीओ सुशील मिश्र व बीईओ रागिनी कुमारी के निर्देशानुसार क्वारेंटिन सेंटर उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसपुर में रह रहे प्रवासियों को सभी नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। यहां रह रहे प्रवासियों को मानसिक तनाव कम करने से संबंधित जरूरी टिप्स प्रधानाध्यापिका वीणा सिंह, सेंटर प्रभारी कमल कुमार सिंह, शारिरिक शिक्षक योगेश सिंह, छविनाथ मांझी, अंजू कुमारी, ओम प्रकाश यादव व दिग्विजय गुप्ता के द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से प्रतिदिन दिया जा रहा है। प्रवासियों के मानसिक स्वास्थ्य लाभ के लिए दिए जा रहे परामर्श से प्रवासियों का तनाव कम होने के साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। यहां रविवार तक 66 प्रवासियों को क्वरेंटाइन सेंटर में रखा गया है।
सेंटर प्रभारी, प्रधानाध्यापिका सहित तीन पालियों में तैनात किए गए शिक्षकों के द्वारा प्रवासियों से सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने एवं मास्क की उपयोगिता के विषय में विस्तार से बतायी जा रही है। सीएचसी एकमा के चिकित्सक डॉ. अमित कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार के द्वारा प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग