क़्वारेंटाईन सेंटर पर ईद त्योहार पर भोजन के लिए की गई विशेष व्यवस्था
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न क्वारेंटिन सेंटरों सहित संझा कोठी गांव स्थित मध्य विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासियों को भोजन में विशेष व्यवस्था की गई थी। ईद त्योहार को लेकर सभी क्वारेंटिन सेंटरों पर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सेवई बनाया गया था। जहां भोजन में प्रवासी मजदूरों को भोजन कराया गया। भोजन करने के बाद प्रवासी काफी प्रसन्न दिख रहे थे। वहीं सांझा क्वारंटाइन सेंटर के प्रभारी पवन सिंह ने सभी प्रवासी को ईद का मुबारकबाद दिया। प्रभारी ने बताया कि ईद के मद्देनजर सभी प्रवासी को खाने की लजीज तैयारी करायी गई। इस अवसर पर शिक्षक अमरजीत पासवान,कीर्ति कुमारी सहित अन्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग