राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा प्रखंड क्षेत्र के कादीपुर गाँव निवासी रवि प्रकाश को सारण जिला के जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के पद पर दूसरी बार मनोनीत किया गया।जिससे कार्यक्रताओं में खुसी की लहर है।वहीं मनोनयन पत्र देते हुए तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई• रामचरित्र प्रसाद ने कहा की पिछले कार्यकाल में बहुत ही सराहनीय कार्य रहा जिसको देखते हुए पुनः रवि प्रकाश को तकनीकी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।इस अवसर पर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू,युवा जिला अध्यक्ष दिगम्बर तिवारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष डॉ विजय कुमार गुप्ता,छात्र जिला उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार गुप्ता, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पप्पू कुमार, रणधीर प्रकाश,अरुण कुमार ब्याहुत, मिडिया सेल जिला अध्यक्ष फिरोज आलम सहित अन्य कार्यक्रता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग