राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-सिवान रेलखंड पर दाउदपुर व कोपा सम्होता स्टेशनों के बीच स्थित बनवार ढाला गेट संख्या-59 व 60 के बीच गुरुवार की दोपहर वैशाली सुपर फास्ट डाउन ट्रेन के पायलट की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना बाल- बाल बच गई। घटना उस वक्त की है जब वैशाली सुपर फास्ट डाउन ट्रेन नई दिल्ली से सहरसा जा रही थी। तभी ढाला संख्या 59 व 60 के बीच एक भैंस ट्रैक को पार करती दिखाई दी। नजर पड़ते हीं ट्रेन के पायलट ने दुर्घटना को रोकने के लिए ट्रेन की रफ्तार घटा दी और इमरजेंसी ब्रेक लगाता तब तक भैंस ट्रेन के चपेट में आ गई। इंजन के आगे लगी बम्फर के जोरदार झटके से वह दूर जाकर गिर पड़ी और दम तोड़ दी। दाउदपुर स्टेशन मास्टर ने बताया कि नई दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन दाउदपुर स्टेशन से 12 बज कर 47 मिनट पर गुजरी थी। उसके बाद 12 बजकर 50 मिनट पर गेट मैन ने उक्त घटना की सूचना दी। घटना के बाद कुछ देर तक डाउन ट्रैक पर रेल यातायात बाधित रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग