- आकाश बने दारोगा तो विकास सिपाही
राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सारण जिले के मांझी प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर गांव के होनहार चचरे भाईयों ने बिहार पुलिस में एक दारोगा तो दूसरा सिपाही बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।आकाश कुमार सिंह दारोगा बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वहींं चचेरा भाई विकास कुमार सिंह बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर चयन हुआ है।एक साथ दोहरी सफलता पर परिजनों में खुशी की लहर है। अपने होनहार बेटों की सफलता से माता-पिता गदगद है।आकाश व विकास किसान परिवार से आते है।दरोगा बने आकाश के पिता अशोक सिंह कोलकत्ता के निजी कंपनी में कार्यरत है। माता विद्यावती देवी एक सफल गृहणी है।आकाश एवं विकास दोनों ने ताजपुर हाई स्कूल से मैट्रिक एवं माधव सिंह कालेज से इंटर तक की पढ़ाई पूरी की है। आकाश पंजाब से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ दरोगा की भी जमकर तैयारी कर रहे थे। पहली प्रयास में सफलता हासिल कर क्षेत्र व गांव का नाम रौशन किया है। जबकि बिहार पुलिस में चयनित प्रदीप सिंह व माता लखी देवी के पुत्र विकास कुमार सिंह बिहार पुलिस में सिपाही की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। एक साथ घर में आई दोहरी सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। सफलता की खबर सुन घर पर शुभकामना देने वाले लोगोंं का तांता लगा हुआ है। आकाश एवं विकास अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजन को देते हैंं। बधाई देने वालोंं में पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह समाज समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग