राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

धुमधाम से मना ईद, सोशल डिस्टेंशिंग में अदा किया गया ईद की नमाज, फासला रहा लेकिन दिल मिला

धुमधाम से मना ईद, सोशल डिस्टेंशिंग में अदा किया गया ईद की नमाज, फासला रहा लेकिन दिल मिला

पंकज कुमार सिंह।मशरक

मशरक(सारण)। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक महामारी के बीच बड़े ही सादगी से ईद-उल-फितर मनाया गया। हालांकि इस बार कोरोना महामारी का इस पर स्पष्ट प्रभाव दिख रहा है। सोमवार की सुबह लोगों ने लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच फासला रखते हुए ईद की नमाज घरों में अदा की। इसके बाद गुलाब भेंटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।परिवार के साथ ही लिया आनंद  लिया। ईदगाह व मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा नहीं की गई। शारीरिक दूरी के आदेश का पालन करते हुए लोगों ने गले मिलने और हाथ मिलाने से भी परहेज ही रखा। अधिकांश लोगों ने घर पर ही नमाज अदा की। एक-दूसरे के घर आने-जाने से भी इस बार लोग बचते दिखे। परिवार के साथ ही लोग व्यंजन और पकवान का स्वाद ले रहे थे। मोबाइल पर ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रह।उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने कहा कि यह पहला अवसर है जब ईदगाह में नमाज अदा नहीं की गई। लॉकडाउन की वजह से घर से बाहर नमाज अदा नहीं की गई।

पांच लोगों के साथ अदा हुई नमाज

ईदगाह व मस्जिदों में सामूहिक नमाज पर रोक के बाद समुदाय के लोगों ने पांच लोगों के साथ शारीरिक दूरी का पालन कर नमाज अदा करने का फैसला किया। नमाज को लेकर मुफ्ती की राय एवं सरकार के आदेश का उल्लंघन नहीं हो इसका ख्याल रखा जा रहा है।

क्वारंटाइन केंद्रों पर विशेष व्यवस्था

क्वारंटाइन केंद्रों पर भी सोमवार को ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान शारीरिक दूरी के पालन का ख्याल रखा गया। लोगों ने अमन-चैन और भाईचारा की दुआ की। मशरक प्रशासन ने ईद के मौके पर सभी क्वारंटाइन केंद्रों पर विशेष व्यवस्था रखी थी। सेवई आदि व्यंजन बनाए गए है। आपदा प्रबंधन ने बताया कि मुख्यालय की गाइड लाइन पर यह विशेष व्यवस्था की गई है ।