पानापुर सीओ ने कवारेंटिन केंद्र के बच्चों में बांटी टॉफी
पानापुर(सारण)। कोरोना संक्रमण के कारण प्रखंड क्षेत्र में ईद सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। मुस्लिम भाइयो ने अपने अपने घरों में ईद की नमाज अदा करने के बाद दूर से ही एक दूसरे को मुबारकवाद दी। वही ईद के मौके पर विभिन्न कवारेंटिन केंद्रों में ठहरे अप्रवासी मजदूरों के लिए स्पेशल डिश बनाया गया था। सीओ रणधीर प्रसाद ने बताया कि स्पेशल डिश के अंतर्गत सोमवार को मजदूरों के लिए सेवई ,मिक्स सब्जी ,पुलाव, दाल मखनी, पापड़, सलाद, भुजिया बनाया गया था। ईद के मौके पर सीओ रणधीर प्रसाद ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बकवा के अलावे अन्य कवारेंटिन केंद्रों में ठहरे बच्चों के बीच टॉफी का वितरण किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग