गांवों में मुखिया बांट रहे है मास्क व साबून
भेल्दी/परसा(सारण) थाना क्षेत्र के मदारपुर पंचायत में के मुखिया सोनी कुमारी के नेतृत्व में सभी पंचायत के वार्ड में मास्क और साबुन का वितरण किया गया। मुखिया बताया कि इस कोरोना महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन के नियमों को पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचायत में कोई भी व्यक्ति भूखे पेट नहीं सोएगा इसलिए जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। मुखिया पति उमेश सिंह तथा उनका भांजा भी मौजूद थे।
परसा थाना क्षेत्र स्थित बनकेरवा वार्ड संख्या 10 में विक्रम कुमार साह ने घर घर पहुच कर माक्स व साबुन वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए साफ-सफाई एवं सावधानी बहुत जरूरी है। मौका पर वार्ड सदस्य बिनोद साह,विकास कुमार साह, मुकेश कुमार इत्यादी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग