मांझी राम घाट पर सरयू नदी में डूबने से युवक की मौत, शव बरामद
मांझी(सारण)। मांझी के राम घाट पर नहाने के दौरान सरयू में डूबे सीतामढ़ी के चांद बाबू का शव बरामद कर लिया गया। मांझी थाना पुलिस ने कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। बतातें चलें कि रविवार को दोपहर करीब आधा दर्जन लोगों के साथ नहा रहे चांद बाबू नदी की चक्रवात धारा में फंसकर डूब गया था। सूचना मिलने पर मांझी के सीओ दिलीप कुमार के निर्देश पर मांझी थाने में पदस्थापित एसआई जितेंद्र सिंह तथा राजस्व कर्मचारी मोतीलाल प्रसाद की उपस्थिति में समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान ने नाव व गोताखोरों की मदद से शव ढूंढने का प्रयास किया था। परंतु शव बरामद नही हो सका था। शव बरामद होने के बाद मृतक के बहनोई मनोज यादव उर्फ बाड़ी तथा किशोर यादव समेत अन्य परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। राम घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शव बरामद होने की सूचना परिजनों को दे दी गई हैं। मालूम हो कि मृतक अपने बहनोई के साथ मांझी चट्टी पर रहकर सब्जी का दुकान चलाता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग