मुसीबत के समय में मदद और भूखे को खाना खिलाना सबसे बड़ा धर्म है
माँझी (सारण)। कुशल परिवार फाउंडेशन के प्रेसिडेंट मुकेश कुमार प्रसाद द्वारा सारण जिला के मांझी स्थित बलिया मोड़ पर यूपी की तरफ से आ रहे प्रवासियों के लिये भोजन का पैकेट बांटा गया। जो कि काफी सराहनीय कार्य रहा है। उन्होंने बताया कि अपने निवास स्थान अमनौर के तलवार पंचायत के तख्त तरवार गांव में सामग्री को पैक कर मांझी के बलिया मोड़ ले जाकर अपने टीम के साथ भोजन का वितरण किया। जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा भी मौजूद रहे साथ ही फाउंडेशन के मेंबर राम अयोध्या महतो, महेश प्रसाद, विश्व मोहन प्रसाद, अशोक प्रसाद, अमर कुमार महतो, धनंजय कुमार एवं माझी के युवा वर्ग भी मौजूद रहे। इस तपती धूप में जिस किसी को भी भोजन मिला उन लोगों ने कुशल परिवार फाउंडेशन को धन्यवाद दिया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग