जलालपुर के विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर ईद पर मिली प्रवासियों को सेवईयां तथा मटर पनीर व बिरयानी
जलालपुर(सारण)।प्रखंड के विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर ईद के अवसर पर सोमवार को प्रवासियों का भोजन का मेनू बदला बदला मिला। सभी को भोजन के साथ सेवईया दी गई। वहीं शाम को बिरयानी व मटर पनीर परोसा गया। उ. म. विद्यालय मंगोलापुर मठिया सेंटर पर बदले भोजन के मेनू से प्रवासी सभी खुश दिखे। भोजन के मेनू में बदलाव से प्रवासी चर्चा करते दिखे कि ऐसा भोजन रोज होता तो और अच्छा होता। जलालपुर के एक सेंटर पर प्रवासियों ने कहा कि पूरी के साथ सेवई खिलाई जाती तो ज्यादा मजा आता। भोजन की मेनू का अंचल कार्यालय द्वारा बार-बार मॉनिटरिंग भी किया जाता रहा। हर क्वॉरेंटाइन सेंटर से मेनू की जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इस कार्य के लिए स्वयं अंचल पदाधिकारी धनंजय कुमार, बीसीओ सुनील कुमार सहित कई पदाधिकारी लगातार अनुश्रवण करते दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग