मांझी बीडीओ ने 24 पंचायत के 103 वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सचिव से किया शोकॉज
मांझी(सारण)। मांझी के बीडीओ नीलकमल ने 24 पंचायतों के 103 वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा सचिवों से स्पस्टीकरण किया है। जिन पंचायतों में नल जल योजना में राशि ले ली गयी है और कार्य अब तक पूरा नहीं कराया गया है। उनके विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है।बीडीओ नीलकमल ने विशेष समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रखंड के सभी 25 पंचायतों के पंचायत सचिव, आइटी सहायक, बीपीआरओ व जेई सहित कई कर्मी मौजूद रहे।बैठक में बीडीओ ने निर्देश दिया कि जिन जिन पंचायतों में नल जल योजना की राशि वार्ड सदस्यों के खाते में भिजवा दी गयी है और कार्य अब तक पूरा नहीं की गयी है सभी को चिन्हित कर कार्यवाई करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री सात निश्चय के तहत हरेक पंचायत में नल जल योजना का कार्य अपूर्ण रहने पर बीडीओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। बीडीओ ने पंचायत वार्ड सदस्य वार्ड सचिवों से रिपोर्ट तलब की है। सभी को एक सप्ताह के अंदर योजना के पूर्णता के साथ सभी अभिलेखों को छायाप्रति उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।योजना मानक के अनुरूप करवाना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग