मांझी सरयू नदी में नहाने के क्रम में सात वर्षीय बालक की डूबने से मौत, सदमें में परिजन
मांझी(सारण)। सोमवार की शाम मांझी थाना क्षेत्र में भभौली गांव के समीप सरयू नदी में नहाने के क्रम में एक सात वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गयी। हालाँकि साथ नहाने गए बालकों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया। मृतक भभौली गांव निवासी योगेन्द्र यादव के पुत्र दिब्यअंशु बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के कारण सरयू नदी में एक दर्जन छोटे बड़े बच्चे नहा रहे थे। इसी बीच दिब्यअंशु नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। आसपास नहा रहे बच्चो ने शोर मचा कर बचाने का प्रयास किया। लेकिन गहरे पानी में चले जाने का कारण उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगो ने मांझी के सीओ दिलीप कुमार तथा थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा को दी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को ढूंढने के प्रयास कर किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग