राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

ईद की नमाज में कोरोना से मुक्ति के लिए मुस्लिम बंधुओ ने की आएँ, ईदगाह रही सुनी, नही हुई नमाज, घरो में अदा की गयी ईद की नमाज

ईद की नमाज में कोरोना से मुक्ति के लिए मुस्लिम बंधुओ ने की आएँ, ईदगाह रही सुनी, नही हुई नमाज, घरो में अदा की गयी ईद की नमाज

  • सोशल डिस्टेंशिंग का पालन कर ईद की नमाज पढ़ने पर जद यु जिलाध्यक्ष व्यक्त किया मसलमानों का आभार

बनियापुर(सारण)। ईद की नमाज मुस्लिम भाईयों ने अपने घरो में पढ़कर कोरोना महामारी से मुक्ति की दुआए की।बनियापुर में कही भी ईद की नमाज ईदगाहों में नही पढ़ी गयी। कोरोना वैश्विक महामारी के कारण इस बार की ईद की नमाज ऐतिहासिक हो गयी। आज तक ऐसी ईद नही हुई थी, जब मुसलमान ईद की नमाज अकेले अपने घरो में पढ़ी हो।किसी ने किसी से गले तक मिलने से परहेज किया। वही ईद की नमाज के बाद घरो में ही रहकर परिवार के साथ ईद मनाई। वही लोग मोबाईल से एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दिया। वहीं जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने जिला के मुसलमानो को घर में रमजान के तीस रोजा रखने के बाद ईद की नमाज पढ़ने और लॉक डाउन का पालन करते सोशल डिस्टेंसिंग में नमाज पढ़ने पर आभार व्यक्त किया है। पैग़म्बरपुर के मौलाना शमसुल होदा मौलाना हसनैन अंसारी धनगरहा के मौलाना हाफिज हसनैन रजा आदि ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण मजहबी कानून अनुसार ईद की नमाज घरो में पढ़ी गयी। ईद की नमाज बनियापुर प्यारेपुर कराह हरपुर मनोपाली पिपरपाती काटसा पैग़म्बरपुर सहित पुरे प्रखड में शांतिपूर्वक मुसलमानो ने घरो में अदा किया।