राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा में प्रवासियों को अब रोजगार के लिए नहीं भटकना पड़ेगा

छपरा में प्रवासियों को अब रोजगार के लिए नहीं भटकना पड़ेगा

छपरा(सारण)। लाॅकडाउन के चलते बड़ी संख्या में बिहार लौट रहे कामगारों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा उनको रोजगार दिलाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। आने वाले दिनों में इन कामगारों के मोबाईल पर रोजगार संबंधी संदेष पहुँचेगी। इस संदेश के जरिए वे जान सकेंगे कि उनकी योग्यता के अनुसार उनके आसपास रोजगार के कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैँ। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कोविड-19 पोर्टल पर प्रवासियों का रजिस्ट्रेशन करते हुए उनकी स्कील मैपिंग कराई जा रही है। अब तक जिले में आए लगभग 40 हजार प्रवासियों में से 21 हजार की स्किल मैपिंग की जा चुकी है। ये प्रवासी मुख्यतः निर्माण श्रमिक हैं तथा इसके अलावा इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, फिटर, सिलाई का काम करने वाले आदि श्रेणी के हैं।
उक्त पोर्टल के डाटा के आधार पर उद्योग विभाग द्वारा श्रम साधन पोर्टल की व्यवस्था की गई है। जिसका बेवसाईड www.shramsadhan.bih.in है। इस पोर्टल पर कोई भी सरकारी/गैर सरकारी/निजी एजेेंसी द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है एवं जिसके माध्यम से लाॅग-इन करते हुए किसी भी सरकारी/गैर सरकारी/ निजी एजेंसी द्वारा अपने प्रोजेक्ट/कार्य/ कार्य स्थल के अनुरूप डिमांड प्लेस किया जा सकता है। डिमांड प्लेस होने के उपरांत यह जिला के लाॅग-इन पर आ जाएगा एवं जिला द्वारा संबंधित प्रखण्ड/क्षेत्रान्तर्गत अधियाचित श्रेणी के श्रमिक की उपलब्धता के आधार पर इसे एप्रुव किया जाएगा। वर्तमान में ग्रामीण विकास विभाग, भवन प्रमण्डल, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं अन्य विभाग द्वारा अधियाचना जिला के पोर्टल पर दर्ज करायी जा चुकी है।