राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

गड़खा व दरियापुर में कोरोना संक्रमित पाये जाने वाले व्यक्तियों के गांवों व एकमा क्वारेंटाइन सेंटर की परिधि को किया गया सील

गड़खा व दरियापुर में कोरोना संक्रमित पाये जाने वाले व्यक्तियों के गांवों व एकमा क्वारेंटाइन सेंटर की परिधि को किया गया सील

छपरा(सारण)। गड़खा प्रखंड के मुसाहेब टोला फेरूसा गांव एवं दरियापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय टरवा मंगरपाल तथा एकमा के परसागढ़ उच्च विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर में एक-एक व्यक्ति को कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में संबंधित गांव व क्वारेंटाइन सेंटर की परिधि को सील कर दिया गया है। इस क्षेत्र को कान्टेंमेंट जोन घोषित किया गया हैं।

 

सभी मार्गो दुकानों को पूर्णत: बंद करने का आदेश

गड़खा प्रखंड के मुसाहेब टोला फेरूसा के पूरब में रेडिया पश्चिम में लाड़पुर दक्षिण में मुबारकपुर और उत्तर में दुर्ग टोला को कान्टेंमेंट जोन घोषित किया गया है। दरियापुर प्रखंड केमध्य विद्यालय टरवा मंगरपाल के उत्तर में सड़क दक्षिण में रामसेवक राय का घर पूरब में रामजानकी मठ और पश्चिम में हरेन्द्र राय का खेत/दुकान व एकमा के उच्च विद्यालय परसागढ़ क्वारेंटाइन सेंटर को सील कर दिया गया है। इन क्षेत्रों के तीन किमी परीधि को कान्टेंमेट जोन घोषित किया गया है।

 

आवाजाही पर पूर्णत: रोक

कान्टेंमेट जोन में सभी निजी/सार्वजनिक प्रतिष्ठान एवं मार्गों को अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।

पूरे गांव को किया जाएगा सेनिटाइज्ड 

जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, सोनपुर, तरैया और नगरा को निदेशित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गो को संबंधित मुखिया एवं वार्ड सदस्य के सहयोग से पूर्णतः लाॅक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कान्टेंमेट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय।

आवश्यक वस्तुओं की होगी होम डिलीवरी

जिलाधिकारी ने इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निर्देश दिया गया है। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को सतत् निगरानी रखने का निर्देश दिया हैं। जिलाधिकारी ने कान्टेंमेट जोन के भीतर सभी परिवारों को गहन निगरानी में रखने का निर्देश देते हुए कहा है कि प्रत्येक परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध करायी जाय। कान्टेंमेट जोन के भीतर की सभी दुकान बंद रहने के कारण प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी गड़खा, दरियापुर को निर्देश दिया है कि आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं यथा चावल, दाल, गेहूँ, हरी सब्जी इत्यादि उन पंचायतों के जन वितरण प्रणाली विक्रेता के माध्यम से पैकेट तैयार करा कर डोर टू डोर वितरित करायें।

7 किमी तक बफर जोन घोषित

कंटेन्मेंट जोन की परिधि समाप्त होने से अगले सात किसी की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी गड़खा, दरियापुर को निर्देश दिया गया है कि बफर जोन में पड़ने वाली सभी पंचायतों/गाँवो में प्रतिदिन तकलीफ वाले रोगियों की सूचना प्राप्त करेंगे। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि संक्रमित व्यक्ति के परिवार के सभी सदस्यों को जिला में निर्धारित किये गये आइसोलेशन एवं क्वेरेन्टाइन सेन्टर में में रखवायेंगे एवं उनका नियमित रूप से जाँच करवायेंगे।