दरियापुर सीओ को आवेदन के 8 माह बाद भी अतिक्रमण का मामला लंबित
- लाॅक डाऊन में पुलिस-पुलिस का भी मोरल डाउन?
आवेदन के 8 माह बाद भी अतिक्रमण का मामला लंबि
राणा परमार अखिलेश।दिघवारा
छपरा(सारण)। सारण जिला का दरियापुर प्रखंड के डेरनी थाना क्षेत्रान्तर्गत जितवारपुर पंचायत में आवेदक द्वारा आवेदन देने के लगभग 8 माह बीतने के बावजूद अभी तक अतिक्रमण जस का तस पड़ा हुआ है। ज्ञात हो कि जितवारपुर पंचायत के जितवारपुर गांव में एक जमीन जिसका खाता नम्बर 361 खेसरा नम्बर 1139 है, भूमि खतियान में गैरमजरूआ आम के रूप में प्रकार डगर दर्ज है। इस जमीन में से अतिक्रमण खाली कराने को लेकर उसी गांव के निवासी मोहन राय ने अपने गांव के लगभग आधा दर्जन लोगों पर उक्त जमीन को जबरन घेर लेने रास्ता को बंद कर देने का आरोप लगाते हुए उक्त जमीन से अतिक्रमण खाली करवाने की मांग अंचल अधिकारी दरियापुर से किया था। उक्त मामले को लेकर विगत वर्ष अगस्त माह के 26 तारीख को अंचल अंचाधिकारी के कार्यालय में आवेदन दिया था। दरियापुर अंचलाधिकारी कार्यालय में इस प्रकार के कई मामले ठंडे बस्ते में हैं और डंडे का बल दबंगों के हाथ में है। इस संबंध में दरियापुर अंचलाधिकारी ने संज्ञान लेने की बातें कहीं हैं किन्तु कैरोना लाॅक डाऊन में व्यस्तता भी कारण दर्शाया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग