राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा नगर पंचायत के हंसराजपुर मध्य विद्यालय व प्रखंड के विभिन्न समेत पांच टीकाकरण केन्द्रों पर शुक्रवार को 966 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 49 संदिग्ध बीमार लोगों की कोविड 19 की जांच लैबटेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा रैपिड एंटीजन किट से किया गया। जिसमें कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं पाया गया। बिहार सरकार की सक्रियता से कोरोना संक्रमण में लगातार कमी आ रही है। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए कुछ टेंशन कम करने वाली शुरुआत है। इसके बाद भी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डॉ. कुन्दन कुमार, डॉ. साजन कुमार, डॉ. अमीत कुमार तिवारी, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार, सुशील कुमार सिंह, सर्वेश कुमार टूटू, अमरेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष राजेश चौधरी व प्रभाकर कुमार भारती द्वारा टीकाकरण की सफलता लिए जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। हालांकि टीकाकरण केन्द्रों पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग