राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के आदेशानुसार सिवान-छपरा नेशनल हाईवे 531 व अन्य सड़कों पर एकमा व रसूलपुर थाना पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दिया गया। वाहन जांच के दौरान आवश्यक कागजातों का अवलोकन किया गया। साथ ही बाइक चालक और सवारों से आवश्यक पूछताछ भी किया गया। बताया जाता है कि वाहन जांच के दौरान पुलिस ने लोगों को आत्मीय स्नेह व सम्मान के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु फेस मास्क लगाने व कोविड वैक्सीन लगाने हेतु जागरूक किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग