राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। विभागीय अधिकारियों के निर्देशानुसार एकमा पावर ग्रिड से संबद्ध ताजपुर व रसूलपुर फीडर से बिजली आपूर्ति होने वाले क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को अब बिजली इनर्जी मीटर लगाना जरूरी होगा। अपने घरों में बिजली की खपत का रिकॉर्ड जानने हेतु और इनर्जी मीटर के अनुसार उपभोक्ताओं को अपने बिल का भुगतान करना होगा। इसकी जानकारी देते हुए अवर अभियंता इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि सभी उपभोक्ता एक सप्ताह के अंदर घरेलू कनेक्शनों पर इनर्जी मीटर लगवाना सुनिश्चित करेंगे। अन्यथा बिना इनर्जी मीटर के बिजली उपभोग करते पकड़े जाने पर विभागीय कार्रवाई हेतु स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि मीटर रहित उपभोक्ता जिनके घर, दुकान अथवा अन्य परिसर में मीटर नहीं लगा है और बिजली का उपयोग कर रहे हैं। वैसे उपभोक्ता नजदीकी बिजली विभाग कर्मी तथा बिजली कार्यालय से सम्पर्क कर मीटर लगवाना सुनिश्चित करें। जांचोपरांत विद्युत विच्छेदन कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग