राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के हरखपूरा गांव में कुछ मनचले युवकों द्वारा रात्रि में एक महिला के घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी जितेंद्र कुमार राम की पत्नी मंजू देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि गत दिन रात्रि में खराटी निवासी छोटू कुमार राय, आदर्श कुमार एवं तरैया निवासी रवि कुमार रात्रि में उनके घर में घुस गए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। महिला द्वारा गाली देने से मना करने पर उक्त तीनों मनचले युवकों द्वारा जातिसूचक भाषा का प्रयोग करते हुए मारने पीटने लगे। इस दौरान महिला के घर से वे लोग दो मोबाइल उठाकर लेकर चले गए और धमकी भी दी है कि किसी को बताओगी तो जान से मार देंगे। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग