राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दशकों से प्रचलित सामाजिक विडंबना को दरकिनार कर पुत्रियों ने अपनी माता की अर्थी को  कंधा देने के साथ दी मुखाग्नि 

दशकों से प्रचलित सामाजिक विडंबना को दरकिनार कर पुत्रियों ने अपनी माता की अर्थी को  कंधा देने के साथ दी मुखाग्नि 

संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

मांझी (सारण)- दशकों से प्रचलित सामाजिक विडंबना को दरकिनार कर पुत्रियों ने अपनी माता की अर्थी को न सिर्फ कंधा दिया बल्कि स्वयं मुखाग्नि भी दी। लॉक डाउन की वजह से पिता के सूरत में फंसे होने के साथ साथ घर में एक फूटी कौड़ी उपलब्ध नही होने कारण परेशान पुत्रियों ने अपना गुल्लक तोड़कर दाह संस्कार सम्पन्न कराया। यह लोम हर्षक घटना मांझी प्रखंड के फतेहपुर सरैया की है। घटना रविवार की रात्रि की है। पति राजबलम सिंह गुजरात के सूरत में मजदूरी करने गया और लॉक डाउन में वहीं फंस गया। इधर चार दिन पहले उसकी पत्नी राजमुनि देवी 45 वर्ष की कमर व पैर में अचानक तेज दर्द होने लगा। घर में मौजूद पुत्रियों ने उसे डॉक्टर से दिखाया। दवा दारू की गई। परन्तु दो दिनों बाद रविवार की रात खाना खाने के बाद महिला अचानक बेहोश हो गई और देखते ही देखते वह स्वर्ग सिधार गई। माता की अचानक हुई मौत से घर में मौजूद पांच में से तीन पुत्रियों के होश उड़ गए। किंकर्तब्यविमूढ़ बच्चियां दहाड़ मारकर रोने लगीं। बाद में ग्रामीणों ने मृतिका की बड़ी।शादी सुदा। पुत्री पिंकी तथा बलेसरा में अपनी मौसी के घर रह रही पूजा को भी घटना की सूचना दी। इधर मौत की खबर सुनकर आस पास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। सबने उन्हें ढांढस बंधाया। सुबह महिला की शव यात्रा निकली। अन्य ग्रामीणों के साथ पुत्री पूनम काजल तथा नेहा ने भी अर्थी को कंधा दिया। शव को चिता पर लिटाने के बाद अग्नि संस्कार को लेकर लोग अलग अलग राय देने लगे तभी मृतक की पांचवीं पुत्री ने साहस का परिचय देते हुए स्वयं मुखाग्नि देने का निर्णय किया। ग्रामीणों ने अश्रुपूरित नेत्रों से बच्ची का आग्रह स्वीकार कर लिया। मांझी प्रखंड जीविका समूह से जुड़ी मृतिका राजमुनि की पुत्रियों की मदद में खड़ा हुआ अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप। उक्त सोशल ग्रुप के सक्रिय सदस्य राजीव कुमार सिंह तथा राजू कुमार गुप्ता की पहल पर जुटी जीविका दीदियों ने तत्काल 83 सौ रुपये तथा खाद्य सामग्री के अलावा स्थानीय मुखिया संजीत कुमार साह व पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज ने क्रमशः पांच पांच हजार रुपये नकद तथा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। श्री सिंह ने एक पुत्री को सीएसपी में नौकरी दिलाने का भी आश्वासन दिया। मौके पर जदयू नेता अरविंद सिंह समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान तथा अशोक सिंह आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। उधर प्रखंड परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार ने सोशल मीडिया ग्रुप के अनुरोध पर मृतका का 25 हजार का बैंक ऋण माफ कराने के साथ साथ मृतका के पुत्रियों को स्कील डेवलपमेंट के तहत मुफ्त ट्रेनिंग कराने तथा रोजगार उपलब्ध कराने में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।