राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बेटे सूर्य प्रताप राय का जन्म दिन पूनम राय ने “गरीब मजदूर सहायता दिवस”के रूप में मनाया

बेटे सूर्य प्रताप राय का जन्म दिन पूनम राय ने “गरीब मजदूर सहायता दिवस”के रूप में मनाया

पुत्र के हाथों गरीबों में बंटवायी राशन सामग्री

अमनौर (सारण)- अमनौर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी एवं समाजसेवी पूनम राय ने अपने बेटे सूर्य प्रताप राय के जन्मदिन को गरीब मजदूर सहायता दिवस के रूप में मनाई ,इसी के तहत अपने हकमा गांव के ही अत्यंत गरीब मजदूर भाइयों, बहनों के बीच अपने पुत्र सूर्य प्रताप राय के हाथों राशन सामग्री – आंटा ,चावल आलू आदि वितरण करवाई ।पूनम राय ने बताया कि इस तरह के छोटे से प्रयास से मैं चाहती हूं कि समाज में एक अच्छा संदेश जाए।जब भी संपन्न लोग अपने बेटे- बेटी का जन्मदिन मनाएं ,शादी की सालगिरह मनाएं तो इसी तरह जरूरतमंदों को , गरीबों को , मजदूरों को हरसंभव सहायता करें ,राशन सामग्री का मदद करें, आर्थिक सहायता करें।इससे हमारे समाज में कोई भी जरूरतमंद गरीब भूखे नहीं रहेंगे।तभी हमारे देश में , समाज में वास्तविक खुशियां मिलेगी।इस तरह पूनम राय के द्वारा एक बेहद सराहनीय और सार्थक परंपरा की शुरुआत की गई। बतादें कि कोरोना महामारी संक्रमणकाल में पूनम राय के द्वारा अमनौर में कोई भूखा नहीं रहें अभियान चलाकर लाॅक डाउन की अवधि से लगातार अमनौर विधानसभा क्षेत्र में बेहद गरीब , असहाय , कामगार,डेहारी मजदूर के बीच राशन सामग्री आटा,चावल ,आलू ,मास्क और साबुन का वितरण किया जा रहा है।इसको लेकर अमनौर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे सारण जिला में पूनम राय चर्चा का विषय बन गयी हैं।