सोनिया गांधी पर किए गए मुकदमा वापस हो : रंजीत
अमनौर(सारण)- बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के नेताओं ने अपने-अपने आवास पर ही राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के समर्थन में एक दिवसीय ‘सांकेतिक धरना एवं उपवास’ रखा।धरना पर बैठे बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर रंजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना कोरोना महामारी में केन्द्र सरकार की नाकामी को छुपाने का एक प्रयास है।लगातार कांग्रेस पार्टी किसान,मजदूर गरीबों के पक्ष में आवाज बुलंद कर रही है इसी कारण राजनीतिक षडयंत्र के तहत फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं जो गलत है।कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के द्वारा पीएम केयर फंड के बारे में जानकारी मांगे जाने पर अलोकतांत्रिक तरीके से मुकदमे दर्ज किये गए हैं,जो निन्दनीय है। इसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है।केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर ही कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जनता की आवाज उठाने से रोकने के लिए उनके विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।लोकतंत्र में विपक्ष को सवाल उठाने का पूरा अधिकार है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग