विद्युत स्पर्शाघात से ठेला चालने वाले युवक की मौत, सदमेंं परिजन
दरियापुर(सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के सुतिहार चौक के समीप विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक विमल साह का 32 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार बताया जाता है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार उकत युवक अपने घर के समीप से ही गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार के चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि तार काफी नीचे लटका हुआ है, जिससे घटना हुई है। मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था, जो ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पत्नी निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वही मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र राय शिक्षक जितेंद्र कुमार आदि ने परिजनों को सांत्वना दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग