सीवान के भगवान में पोखरा में डूबने से बच्चे की मौत, मशरक पीएचसी के चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
मशरक(सारण)। पीएचसी में बुधवार को बारह वर्षीय लड़कें को इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत लड़कें की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर महुआरी गांव निवासी झुलन यादव के बारह वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई। लड़के के परिजनों ने बताया कि लड़का गांव के बच्चों के साथ पोखरे में नहाने गया था वही गहरे पानी में डूब गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे पोखरे से निकालकर निकटतम मशरक पीएचसी में लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि लड़का की पानी में ही डूबने से मौत हो गई थी पर परिजनों द्वारा इलाज के लिए निकटतम पीएचसी में लाया गया। मृत बच्चे को परिजन घर लें गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग