कोरोना से बचाव को लेकर सरेया पंचायत में पंचम वित्त से वार्ड सदस्यों के द्वारा मास्क और साबुन का वितरण किया गया
बनियापुर(सारण)- पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर सरेया पंचायत में पंचम वित्त से वार्ड सदस्यों के द्वारा मास्क और साबुन का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश सचिव श्रवण कुमार महतो ने बताया कि वार्ड सदस्यो के द्वारा प्रत्येक परिवार को 04 मास्क और एक साबुन का वितरण किया जा रहा है।प्रदेश सचिव ने कहा की कोविड 19 से जंग जितने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करना अति आवश्यक है।साथ ही बाहर से आए हुए प्रवासी मजदूरों को अनिवार्य रूप से आइसोलेशन केन्द्र में रहने की अपील की गई।जहाँ रहने,खाने-पीने और सोने के भी उतम प्रबंध की बात बताई गई।मौके पर उपमुखिया देवन्ति देवी, सुनयना देवी,भूषण राय, अखिलेश्वर सिंह, विजय महतो, गीता देवी, विकास शर्मा, अजय यादव, बालेश्वर राम , रामबाबु राम, विश्वजीत प्रसाद आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग