उच्च विद्यालय अमनौर के छात्र ने मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉप टेन में जगह बनायी
अमनौर(सारण)- उच्च विद्यालय अमनौर के छात्र आयान अखतर ने मैट्रिक परीक्षा 2020 में कुल 453 अंक प्राप्त करके जिला टॉप टेन में जगह बनाते हुए सारण जिले में छठा स्थान प्राप्त किया है।वही मालूम हो कि आयान अखतर ग्राम जगदीशपुर, मेकर, सारण का निवासी है । आयान अखतर के पिता अखतर अली अंसारी एक समाज सेवी हैं।तथा माता सईदा बेगम शिक्षिका हैं । आयान अखतर के जुड़वाँ भाई अमन सैफ ने भी मैट्रिक परीक्षा में 439 अंक प्राप्त किया है । ये दोनों भाई शुरू से ही मेधावी रहे हैं । पूर्व में जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में भी ये दोनों भाई लगातार टॉप करते रहे हैं । दोनों भाइयों से जब यह पूछा गया कि आप क्या बनना चाहते हैं तो दोनों ने कहा कि हम IAS ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग