जनप्रतिनिधियों ने किया उपेक्षा तो युवाओं ने कर दी नाले की सफाई
नगरा (सारण)- प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार से भट्टी पर जाने वाले डिस्ट्रिक बोर्ड की सड़क के किनारे कदम रसूल पूर्व सरपंच के घर के पास से करीब 80 मीटर लम्बाई से ज्यादा का नाला धूल, मिट्टी ,कीचड़ से भर गया था। जिसके बदबू के कारण यहाँ के निवासी एवं राहगीरों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता था। इस रास्ते पंचायत क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधियों का रोज आना जाना रहता है लेकिन किसी ने इसके ऊपर ध्यान नहीं दिया तो इस क्षेत्र के रहने वाले युवाओं ने इस कार्य को अपने से कर दिखाया तथा उन्होंने नाले की उड़ाही कर दी। जिससे बदबूदार पानी से स्थानीय लोगो को होने वाली समस्या का समाधान हो सका। इस कार्य में रविशंकर कुमार, अख्तर अली, नौशाद अली, फिरोज अली, आरिफ अली, राजा बाबू, मुर्तुजा, राजा अली, नन्हे अली आदि नवयुवक के सहयोग के बदौलत नाले की उराही कर गांव की समस्या दूर कर रहें हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग