दिघवारा प्रखंड के हराजी ग्राम के आस-पास का क्षेत्र किया गया सील
छपरा (सारण)- दिघवारा प्रखंड के हराजी ग्राम में दो व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निदेश के आलोक में हराजी ग्राम के आस-पास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है और इस क्षेत्र को काॅटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम हराजी के उत्तर में प्रा0 वि0 सुवर्णा, दक्षिण में हराजी फकुली मुख्य सड़क, पूरब में हराजी प्रतापपुर मुख्य सड़क और पश्चिम में पुरूषोत्तमपुर अवतार नगर स्टेशन रोड तक काॅटेन्मेंट जोन घेषित किया गया है। काॅटेन्मेंट जोन में सभी निजी/सार्वजनिक प्रतिष्टान एवं मार्गों को अगले निदेश तक बंद करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।
संक्रमित जोन के तीन किमी की परिधि के सभी मार्ग अगले आदेश तक बंद
जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, दिघवारा को निदेशित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गांे को संबंधित मुखिया एवं वार्ड सदस्य के सहयोग से पूर्णतः लाॅक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय।
संक्रमित गाँव में एन्टी लार्वा का छिड़काव कर किया जाएगा संक्रमण मुक्त, प्रशासन के सहयोग से भागवतपुर गाँव में डोर टू डोर पहुंचाया जाएगा राशन
जिलाधिकारी के द्वारा इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निर्देश दिया गया है। इसका दायित्व डाॅ0 दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बाॅर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो0 7717781085 को दिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा काॅटेन्मेंट जोन के भीतर सभी परिवारों को गहन निगरानी में रखने का निर्देश देते हुए कहा गया है कि प्रत्येक परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध करायी जाय। काॅटेन्मेंट जोन के भीतर की सभी दुकान बंद रहने के कारण प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दिघवारा को निर्देश दिया गया है कि आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं यथा चावल, दाल, गेहूँ, हरी सब्जी इत्यादि उन पंचायतों के जन वितरण प्रणाली विक्रेता के माध्यम से पैकेट तैयार करा कर डोर टू डोर वितरित करायें। उप समाहत्र्ता भूमि सुधार, सोनपुर और अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सोनपुर को इस कार्य का सतत् अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है।
संक्रमित जोन की परिधि समाप्त होने से अगले सात किलोमीटर की परिधि बफर जोन घोषित, होगा नियमित रूप से जाँच
काॅटेन्मेंट जोन की परिधि समाप्त होने से अगले सात किसी की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी दिघवारा को निर्देश दिया गया है कि बफर जोन में पड़ने वाली सभी पंचायतों/गाँवो में प्रतिदिन तकलीफ वाले रोगियों की सूचना प्राप्त करेंगे। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि संक्रमित व्यक्ति के परिवार के सभी सदस्यों को जिला में निर्धारित किये गये आइसोलेषन एवं क्वेरेन्टाइन सेन्टर में में रखवायेंगे एवं उनका नियमित रूप से जाँच करवायेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग