अपर समाहर्ता ने की बनियापुर के कई क्वारेंटीन केन्द्रों का निरीक्षण

छपरा (सारण)- जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में अपर समाहत्र्ता डाॅ गगन के द्वारा बनियापुर प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विधालय बालक, राजकीय मघ्य विधालय कन्या, बनियापुर, उच्च विधालय कन्हौली, उच्च विधालय कोल्हुआ एवं मघ्य विधालय पिपरा में स्थापित क्वारेंटीन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। अपर समाहत्र्ता के द्वारा इन सभी केन्द्राें पर आवासित प्रवासियों से मिलकर उनका हाल-चाल पूछा गया तथा उनको उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं का जायजा लिया गया। अपर समाहत्र्ता ने सभी से डिग्निटी किट मिलने के बारे में पूछा। अपर समाहत्र्ता के द्वारा महिलाओं को साड़ी एवं बच्चों के लिए कपड़ा देने का निर्देश दिया गया। अपर समाहत्र्ता को कुछ लोगों ने दरी नहीं मिलने की शिकायत की जिसपर अपर समाहत्र्ता ने अंचलाधिकारी को फटकार लगायी और सभी को दरी उपलब्ध करा दिया गया।

खान-पान और भोजन-नास्ता का सभी प्रवासियों ने एक स्वर से प्रशंसा की और बताया कि सभी चीजें समय पर मिल रही है। यहाँ रहने में कोई समस्या नहीं है। इस पर अपर समाहत्र्ता ने कहा कि आप लोग बाहर से आये हैं और बिल्कुल अपने परिवार के निकट हैं। धैर्य रखिये 14 दिन बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर आप अपने घर जाएँगे। केन्द्र प्रभारी के द्वारा समय-समय पर दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करें। अगर कोई समस्या हो तो जिला आपदा संचालन केन्द्र के नं0 06152-245023 पर इसकी सूचना दें, तुरंत कार्रवाई की जााएगी।
अपर समाहत्र्ता के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कैम्प प्रभारी तथा स्थानीय मुखिया एवं वार्ड सभी को समन्वय बनाकर इस आपदा की घड़ी में बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के समय अपर समाहत्र्ता के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी बनियापुर सुदामा प्रसाद सिंह तथा अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग