अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। फ्लाइंग सिख के नाम से प्रसिद्ध महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर सुख समृद्धि पार्टी ने गहरा शोक प्रकट किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि मिल्खा सिंह युवाओं के दिलों में हमेशा धड़कते रहेंगे। उन्होंने एथलीट में विश्व पटल पर भारत का कृतिमान स्थापित किया। युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव राकेश त्रिपाठी ने कहा कि खेल जगत ने एक प्रतिभावान सपूत खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और इस दुख कि घड़ी में परिजनों को शक्ति प्रदान करे। आगे उन्होंने कहा मिल्खा सिंह की जीवनी पर आधारित सिनेमा भाग मिल्खा भाग देश कि संवेदना से जोड़ दिया।नई पीढ़ी एथलेटिक्स में कृतिमान स्थापित कर उन्हें हमेशा जिन्दा रखेगी। ज्ञात हो 20 नवम्बर 1929 को एक सिख परिवार में जन्मे मिल्खा सिंह को खेल से बहुत लगाव था। वो भारतीय सेना में शामिल हुए। 1958 में उन्होंने जबरदस्त एथलेटिक्स कौशल प्रदर्शित किया जब उन्होंने कटक नेशनल गेम्स ऑफ इंडिया में अपने 200 मीटर और 400 मीटर स्पर्धा मे रिकार्ड बनाएं। मिल्खा सिंह ने राष्ट्रीय खेलों के अलावा टोक्यो मे आयोजित 1958 एशियाई खेलों में 200 और 400 मीटर की स्पर्धाओं में और 1958 के ब्रिटिश साम्राज्य और राष्ट्रमंडल खेलों में 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीते । उनकी अभूतपूर्व सफलता ही थी जिसकी वजह से उन्हें उसी वर्ष पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा