पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते भूमि विवाद के मामलों से थाना पुलिस अधिकारी परेशान हैं।कोरोना काल की वजह से संक्रमण फैलने की वजह से थाना स्तर के जनता दरबार पर रोक लगाई गई थी। संक्रमण की लहर कम होते ही जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार शनिवार को थाना परिसर में भूमि विवाद मामले के निष्पादन के लिए थानाध्यक्ष राजेश कुमार व सीओ ललित कुमार सिंह द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर दो भूमि विवाद का निष्पादन किया गया। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार के साथ भूमि विवाद मामले के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें 5 नये मामले आए और पुराने 9 मामले थें। जिसमें सुनवाई करते हुए दो मामलों का निष्पादन किया गया। कुछ मामलों में विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग