जलालपुर के संवरी में महिलाओं ने आत्मनिर्भरता के लिए मास्क बनाना शुरू किया
संदेश कुमार ।
जलालपुर (सारण)- प्रखंड के संवरी पंचायत के संवरी मठ गांव में महाशक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन के बैनर तले गुरुवार से मास्क बनाने के कार्य का शुभारंभ किया गया।उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि दिनेश पंड़ित ने किया। श्री पंड़ित ने कहा कि गांव में मास्क बनाने से आर्थिक स्वावलंबन की भावना विकसित होगी। महिलाओं में आत्मशक्ति का विकास हो सकेगा। जीविका समूह से बनने वाले मास्क की आपूर्ति पंचायतों में ही की जाएगी। प्रखंड में संवरी पहला पंचायत है।जहां की जीविका समूह ने मास्क बनाने का कार्य शुरू किया है। मौके पर प्रखंड समन्वयक श्रीनिवास शर्मा, वार्ड सदस्य रंजय कुमार, मदन मांझी,मोती देवी आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग