स्मिता ने अपने स्कूल में प्रथम स्थान लाकर अपने माता पिता का नाम रौशन की
बिपीन कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)- प्रखंड के विश्वम्भरपुर हाई स्कूल की स्मिता कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा-2020 में स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अपने माता पिता के सपनो को साकार की है । विद्यालय का मान बढ़ाया है।स्मिता कुमारी को 419 अंक मिला है। प्रखंड के ककरहट गाँव निवासी सुनील कुमार सिंह व रेखा सिंह की पुत्री मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। स्मिता कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है ।स्मिता कुमारी कहती है कि मेरी सफलता का राज समय सारणी से पढ़ना एवं कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देते हुए अध्ययन किया जाना है। स्मिता कुमारी आगे पढ़ कर बैंक में प्रोबेशनरी अधिकारी(पी.ओ.) बनकर अपने पिता के सपने को साकार करना चाहती है। वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक शोषिल कुमार ने बताया कि स्मिता हमसे स्कूल समय से आती और पढ़ने में रुचि रखती थी और काफी पढ़ने में मेहनत करती थी जिसका नतीजा है स्कूल के लड़कियों में प्रथम स्थान।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग