दहेज उत्पीड़न के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
बनियापुर(सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने महीनों से से फरार चल रहे कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कांड के अनुसंधान कर्ता दिनेश्वर कुमार ने बताया की दहेज उत्पीड़न के मामले में पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने को लेकर थाना क्षेत्र के बनियापुर टोले परसा निवासी 27 वर्षीय महेंद्र प्रसाद को कांड संख्या 96/20 में प्राथमिकि अभियुक्त बनाया गया था।जिसके बाद से पुलिस अभियुक्त की गिरफ़्तारी को लेकर लगातार प्रयासरत थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग