जमीनी विवाद में गोलीबारी, 9 घायल
छपरा(सारण)। दरियापुर थाना क्षेत्र के मठ चिलावे गांव में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट के बीच गोली चली। जिसमे नौ लोग जख्मी हो गए हैं। सभी जख्मी का इलाज पीएचसी में चल रहा है। घटना से पूर्व एक जमीन के लिए दो पड़ोसी के बीच तनातनी थी, अचानक सोमवार के देर शाम दोनों पड़ोसी आपस मे उलझ गये, इसके बाद जो ग्रामीण बचाने की कोशिश की तो उन लोगो से उलझ कर आधा गांव दो भाग में बंट कर मारपीट शुरू कर दी इसी बीच गोली चल गई जिसमें विशेश्वर गिरी, सतीश गिरी, लवकुश गिरी, हरदयाल गिरी, मंजित गिरी, आकाश गिरी, बैजू गिरी, राकेश गिरी तथा विशाल गिरी गोली लगने से जख्मी हो गए जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्र्द में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग