मशरक थानेदार की अनोखी पहल में छपरा के एसपी हरिकिशोर राय ने भेजा प्रवासियों के लिए खाना-पानी
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मशरक-तरैया-छपरा चौक पर मशरक थाना पुलिस के थानाध्यक्ष ने प्रवासियों के लिए मशरक पुलिस आपकी सेवा में (May I Help you ) का काउंटर पिछ्ले सप्ताह पहले खोला गया। जिसमें प्रतिदिन प्रवासियों के लिए खाने के लिए शुद्ध भोजन तथा शुद्ध पानी की व्यवस्था की गई है। जो मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के देख-रेख में की जा रही है। प्रतिदिन देर रात चल रहे प्रवासी काउंटर से प्रवासी लोगों की सेवा की जाती है। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा की इस अनूठी सामाजिक योजना में सारण जिले के पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय ने भी अपनी भूमिका को सहमति देते हुए पांच सौ पाकेट खाने के लिए पूरी और सबजी का पैकेट भेजा।जिसे थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने खुद महिला बल के सिपाहियों और जवानों को लेकर देर रात्रि तक आने-जाने प्रवासी और लाचार लोगों खाने का पैकेट दिया जा रहा है।इस मौके मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के साथ जमादार श्याम बिहारी पाण्डेय, अशोक चौधरी, हरेन्द्र कुमार सहित दल बल उपस्थित रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग