मशरक: पहले दिन हुए मारपीट के विरोध में गांव में दूसरे दिन फिर जमकर मारपीट, छह घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में गुरुवार की सुबह जल नल योजना के टंकी के बगल में मिट्टी बराबर करने के दौरान हुए जमकर विवाद में दो पक्ष हरेंद्र ओझा बनाम मुकेश कुमार यादव के बीच मारपीट में एक दर्जन महिला पुरुष घायल हो गए थे। उस मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया, जिसमें पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच कर ही रही थी कि शुक्रवार को फिर दोपहर के बाद हरेंद्र ओझा के किराने की दुकान पर विपक्षी मुकेश कुमार यादव के टोले के लोग दो दर्जन की संख्या में लाठी डंडे से लैश होकर जमकर मारपीट किये। जिसमें फिर से मुकेश कुमार यादव के पक्ष से ओम प्रकाश यादव के 17 वर्षीय पुत्र निरज कुमार यादव और स्व देवकुमार ओझा के 60 वर्षीय पुत्र हरेंद्र ओझा, 17 वर्षीय पुत्र प्रिस ओझा, 23 वर्षीय पुत्र सुमित ओझा, 25 वर्षीय पुत्र अमित ओझा, 20 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी, पचु ओझा के 20 वर्षीय पुत्र गोलू झा के रूप में हुई है। मामले में घायल निरज कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार की मारपीट में उनका नाम प्राथमिकी में दिये थे, उसी के बारे में पूछताछ करने गया था कि मारपीट हो गई। वही गंभीर रूप से घायल हरेंद्र ओझा ने बताया कि मारपीट में विरोधी पक्ष पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसपर विरोधी पक्ष द्वारा दो दर्जन से ज्यादा लोगों द्वारा लाठी डंडे और रॉड से लैस होकर किराना दुकान पर चढ़कर मारपीट की गई जिसमें पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे थाना पुलिस ने अपने मौजूदगी में पीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया। वही मामले में जांच शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग