बनियापुर में आपूर्ति पदाधिकारी ने किया योगदान, डीलरों के साथ की बैंठक, दिये कई निर्देश
बनियापुर(सारण)। प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में शुक्रवार को दिलीप कुमार सिंह ने योगदान किया।योगदान के बाद एमओ ने जनवितरण दुकानदारों के साथ एक औपचारिक बैठक की। आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि लाभुक हित में कोई भी व्यवधान व किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनियमितता बरतने वालों पर कार्रवाई तय है। एमओ ने कोरोना संकट में एक दूसरे की मदद के लिए सबको आगे आने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रवासियों के लिए पांच किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। प्रत्येक पंचायत में बनाये गए मॉडल जनवितरण केंद्र द्वारा भी इस खाद्यान्न की आपूर्ती की जाएगी। ताकि प्रवासियों को कोई परेशानी नहीं हो। जनवितरकों को यह खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया गया है। एमओ ने कहा कि जनवितरक लाभुकों के खाते में हो रही भुगतान को लेकर सतर्क रहें। बंचितो को इस लाभ से जोड़े। साथ ही अपात्र कार्डधारियों को भी सूची से बाहर करें। मौके पर बिपुल कुमार सिंह ने सभी जनवितरकों को मास्क वितरित कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी। मौके पर राकेश कुमार सिंह, बीरेंद्र राय, जयप्रकाश राम, सुनील राय, बीरेंद्र सिंह, चन्द्रमा सिंह सहित सभी जनवितरक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग