खैनी बनाकर नहीं खिलाने पर युवक पर लोहे के राॅड से जानलेवा प्रहार, सीएचसी में उपचार, एफआई आर की गुहार
दिघवारा (सारण)। खैनी बनाकर नहीं खिलाने पर युवक पर तीन युवकों ने किया लाठी, डंडा व लोहे के राॅड से जानलेवा प्रहार । बचाओ-बचाओ की पुकार पर ग्रामीण दौड़े और तीनों युवक भाग निकलने में सफल रहे। सिर पड़ गंभीर प्रहार से बेहोश दिघवारा थाना क्षेत्र के बरूआं टोले रामदास चक निवासी स्वर्गीय महेश सिंह के पुत्र पप्पू कुमार सिंह का इलाज सीएचसी, दिघवारा में चल रहा है। बहरहाल, होश में आने के बाद पप्पू कुमार सिंह ने दिघवारा थानाध्यक्ष को दिए गए आवेदन में एफआई आर की गुहार व गिरफ्तारी की मांग करते हुए कानूनी कार्रवाई की प्रार्थना की है।
दिघवारा थानाध्यक्ष को दिए गए आवेदन में आवेदक पप्पू कुमार सिंह ने कहा है कि आज दिनांक 30/05/2020 को करीबन 1 बजे दिन में वह अपने गाँव के दुर्गा स्थान से गुजर रहा था कि ग्रामीण धर्मदेव सिंह के पुत्र बंधन सिंह ने खैनी बनाकर कर खिलाने को कहा,मैंने कहा कि मैं खैनी नहीं खाता हूँ। इस पर गाली गलौज करने लगा मैं टाल कर टहलते हुए गंगा घाट पहुंचा, इतने में ही बंधन सिंह, सुनिल सिंह के दोनों पुत्र रौनक कुमार व सचिन सिंह, लाठी, डंडा, लोहे के राॅड लेकर पहुंचे और मारने लगे। बंधन सिंह ने मेरे सिर पर लोहे के राॅड से जानलेवा प्रहार किया ,मैं बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए बेहोश हो गया तबतक ग्रामीण दौड़े पड़े और तीनों भाग निकले। ग्रामीण युवकों ने दिघवारा अस्पताल में लाया दवा सूई के बाद होश में आने के बाद थाना पहुंचा और आवेदन पत्र दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने कहा कि सुसंगत धराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग