राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की हुई बैठक, शिक्षक नेताओं ने कहा- शिक्षक आंदोलन के विपरीत बयानबाजी अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण

शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की हुई बैठक, शिक्षक नेताओं ने कहा- शिक्षक आंदोलन के विपरीत बयानबाजी अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण

छपरा(सारण)। जिला शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की विशेष बैठक सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जिला संयोजक कमलेश्वर राय जी के अध्यक्षता में जिला शिक्षक समन्वय समिति की सभी संघीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक की गई। सयोजक कमलेश्वर राय ने कहा कि बिहार शिक्षक संघर्ष समनवय समिति कायम है और जिला में भी किसी तरह का परिवर्तन का निर्णय नहीं की गयी है। साथ ही कहा कि प्रधान सचिव दिनेश कुमार सिंह  द्वारा यह कहना जिला में शिक्षक संघर्ष समनवय नही रह गयी है, अत्ययन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षक आन्दोलन्त को कमजोर करने वाला और शिक्षक हीत में नही है। जिला समनवय संमिति के लेटर पैड का दुरुपयोग नहीं की गई है। यह बैठक विशेष परिस्थिति में इसलिए बुलाई गई थी की प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव दिनेश कुमार सिंह द्वारा एक बयान दिया गया था, जो शिक्षक हितों के विपरीत है आवश्यक थी कि संघर्ष समन्वय समिति की राय ली जाए। बैठक में  प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा शनिवार को यह बयान भी दी गई की जिला से राज्य स्तर पर जो भी समन्वय समिति बनी है वह कायम है और आगे भी कायम रहनी चाहिए। अगर कोई शिक्षक नेता द्वारा संघर्ष समिति के विपरीत बयान दिया जाता है तो वह बयान जल्दी बाजी में दी गई अनावश्यक बयान मानी जाएगी। साथ ही जिला अध्यक्ष द्वारा घोषित की गई कि सारण जिला शिक्षक संघर्ष समिति के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष के रूप में साथ मे था आगे भी कायम रहनी चाहिए। विशेष बैठक में सभी संघीय पदाधिकारियों के साथ यह चर्चा की गई कि जिला के शिक्षकों का जो समस्या है, जैसे कि हड़ताल के विराम के उपरांत बकाया वेतन सभी नव प्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन निर्धारण/ प्रत्येक माह के 5 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करना/ सभी बकाया राशि का कैंप लगाकर के शून्य किया जाए /कोरेण्टाइन सेंटर पर प्रतिनियुक्त सभी शिक्षकों को सुरक्षा किट/ सैनिटाइजर और वित्त विभाग के पत्र के आलोक में अल्पाहार और भोजन के मध्य में जो प्रतिदिन 350 की राशि देय है, उसके लिए जिला समन्वय समिति के द्वारा जो भी प्रयास की गई उसकी जानकारी सभी संघीय पदाधिकारी को दी गई। सामूहिक निर्णय ली गयी कि प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव दिनेश जो बयान दिया गया है वह शिक्षक हीत के विपरीत है, उनके बयान को खारिज किया गया और यह भी निर्णय ली गई सामूहिक रूप से सारण जिला में शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति कायम है आगे भी रहनी चाहिए। जिस पर सभी की सहमति ली गई। बैठक में परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ अरविंद कुमार यादव, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ रविंद्र कुमार सिंह,  राकेश कुमार सिंह, शिक्षक सुरेंद्र राम बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक एवं मूल डॉ राजेश कुमार यादव, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ कमलेश्वर यादव, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ विजय कुमार सिंह, स्टेट जिला संघ मनोज कुमार, उच्चतर माध्यमिक शिक्षक संघ की उपस्थिति थे। वहीं आलोक कुमार सिंह, शिक्षक नेता हरि बाबा सुमन प्रसाद, सुनील कुमार तिवारी, उदय शंकर गुड्डू, विकास कुमार, संजीव कुमार राय, श्याम बिहारी यादव की उपस्थिति थी।