सारण के आठ प्रखंडों में विभिन्न पदाधिकारियों को दिया गया पंचायत राज पदाधिकारी अतिरिक्त प्रभार
छपरा(सारण)। जिले में पंचायत राज विभाग के कार्यो को बेहतर तरीके से निष्पादित करने को लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने रिक्त आठ प्रखंड में विभिन्न पदाधिकारियों को पंचायत राज पदाधिकारी का प्रभार सौपते हुए प्रतिनियुक्त किया हे। इसको लेकर जिला पंचायत राज कार्यालय के ज्ञापांक 851 दिनांक 28 मई 2020 के आलोक में प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। जिसकें अनुसार जिले के रिविलगंज में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी परमानन्द प्रसाद, जलालपुर में बीसीओ सुनिल कुमार, तरैया में बीएसओ कौशल किशोर, मकेर में पीएस सुलगन मांझी, पानापुर में बीसीओ पंकज कुमार, नगरा में बीसीओ मेराज आलम, मशरक में जेएस राजेश्वर प्रसाद तथा परसा में बीएसओ अरविन्द्र पासवान पंचायत राज पदाधिकारी अतिरिक्त प्रभार सौपा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग