मैट्रिक के रिजल्ट में डॉ. अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम

छपरा(सारण)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित 2020 की दसवीं परीक्षा यानी मैट्रिक की परीक्षा में जिले के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित मढ़ौरा प्रखंड के रामचक गांव स्थित डॉ. अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों ने इस बार परचम लहराया है। इस विद्यायल में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति-जनजाति समुदाय के छात्रों ने कड़ी मेहनत कर बेहतर अंक से सफलता हासिल किया है। डॉ. अंबेडकर हाई स्कूल के शिक्षक रंजय पांडेय ने बताया कि अजय राम का पुत्र आकाश कुमार ने 443 अंक लाकर स्कूल का सम्मान बढ़ाया है और शिक्षकों एवं विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों का हौसला बुलंद किया है। साथ में मुन्ना राम का पुत्र 429 अंक धर्मदेव राम का पुत्र मनोहर कुमार राम ने 403 अंक प्राप्त कर डॉ. अंबेडकर आवासीय विद्यालय में क्रमश: प्रथम, द्वीतिय एवं तृतीय स्थान लाकर अपने परिवार, गांव के साथ-साथ स्कूल का नाम रौशन किया है। ओवर ऑल देखा जाये तो डॉ. अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में सबसे अधिक अंक गरीब, कमजोर परिवार के छात्रों ने लाया है। वहीं समाजसेवी व अधिवक्ता रामराज राम, अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रीभगवान राम, अंबेडकर रविदास महासंघ के महासचिव रामलाल राम, जदयू नेता डॉ. कलिन्द्र राम ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति समुदाय के छात्र अब हर क्षेत्र में अपना हुनर दिखा रहे है। इस बार डॉ. अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय में काफी बेहतर तरीके से छात्रों को कोचिंग किया है और छात्रों ने भी पुरी लगन से मेहनत किया है। जिससे बेहतर रिजल्ट आया है। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में छात्रों को रिजल्ट बेहतर आने पर भविष्य में विज्ञान एवं रोजगार के क्षेत्र सफल होने की शुभकामना दी है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग