कोरोना तालाबंदी में फिजिकल डिस्टेंशिंग में बिना बरात के दलित जाेड़े की हुई शादी
छपरा(सारण)। कोराेना वायरस यानी कोविड-19 को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन यानी तालाबंदी लागू है। इससे शादी की लगन पर भी ताला लग गया है। जिले में सैकड़ों लोगों की पूर्व निर्धारित शादी की तिथि भी वर-वधु पक्ष के लोग आपसी सामंजस्य से बदलाव कर रहे है। लेकिन इस लॉकडाउन में शादी तिथि में बदलाव नहीं होने के कारण लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंशिंग में शादी हो रही है। जानकारी के अनुसार जिले के मढ़ौरा प्रखंड के सिल्हौरी गांव निवासी राधा कृष्ण राम की पुत्री की शादी गत 28 मई 2020 को मोलना काटसा निवासी मुखिया राकेश राम के छोटे भाई अभिषेक कुमार के साथ संपन्न हुई। जिसकी चौतरफा चर्चा हो रही है। शादी समारोह में वर पक्ष से 10 और वधु पक्ष से 10 गणमान्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता रामराज राम, रामानांद राम सहित कई लोगों ने वर-वधु को शुभाशीष दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग