छपरा: घर में घुसकर महादलित प्रॉपटी डीलर को गोली मार कर हत्या, 3 दिनों से तफ्तीश कर रही पुलिस
छपरा(सारण)। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रौजा में घर में घुसकर एक महादलित प्रॉपटी डीलर को गोली मार कर हत्या कर दी गई है। घटना गत 28 मई 2020 की है। जानकारी के अनुसार जिले के परसा थाना क्षेत्र के शंकरडीह गांव निवासी हरेन्द्र राम नगर थाना क्षेत्र के रौजा में रहते थे। जहां अपराधियों ने घर में घुसकर सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलने के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की माने तो सुबह गोली की आवाज सुनाई दी। लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें लाश दिखाई पड़ी, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना को जमीन कारोबार से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हांलाकि महादलित प्राॅपटी डीलर को किसने और क्यों गोली मार हत्या की है, पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है। फिलवक्त हत्या के करीब तीन दिन बित जाने के बाद भी पुलिस हत्यारें को नहीं ढ़ुढ़ पायी है। अभी पुलिस हत्या के सभी पहलुओं पर गहनता से तफ्तीश कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग