साइकिल से घर लौट रहे वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत
बनियापुर(सारण)। शनिवार को किसी परिचित से मिलकर साईकल से घर लौट रहे 70 वर्षीय बृद्ध की मौत रास्ते मे ही हो गई।घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के बेदौली गांव का है।अचानक हुई वृद्ध की मौत के बाद सनसनी मच गई एवं लोगों में कई तरह की चर्चा होने लगी।स्थानीय राजकिशोर राय उर्फ साहेब राय द्वारा घटना की सूचना थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की बाबत जानकारी ली। मृतक की शिनाख्त पिठौरी तवकल टोला निवासी सत्तर वर्षीय बीरा राय के रूप में की गई है।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वृद्ध साईकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच उसकी तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने की स्थिति में ही वह सड़क किनारे साईकिल खड़ी कर आराम करना चाहता था।तभी मूर्छित होकर गिर गया। कुछ देर तक सड़क किनारे पड़े रहने तथा कोई गतिविधि नहीं देखने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।लेकिन कोरोना महामारी के संक्रमण को लेकर लोग निकट जाने से कतरा रहे थे। आसपास के लोगों ने वृद्ध को मृत पड़े देख इसकी जानकारी स्थानीय सरपंच तथा मुखिया बेबी देवी को दी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वृद्ध पसीने से तरबतर था।अंदेशा जताया जा रहा है कि बृद्ध को हार्ट अटैक हुई और गिर कर उसने दम तोड़ दी। पुलिस ने बताया कि मृतक का पुत्र रामजी राय ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुत्र द्वारा वृद्ध पिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग