नॉन बैंकिंग कंपनी ने जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण
बनियापुर(सारण)। कैशपार माइक्रो क्रेडिट कम्पनी द्वारा शनिवार को प्रशासन की देखरेख में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुख्य बाजार बनियापुर में दर्जनों असहाय एवं निर्धनों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री की पॉकेट में दाल, चावल, आटा, आलू,प्याज,करू तेल,मशाला,नमक आदि खाद्य सामग्री की पैकिंग की गई थी।जिसे पाकर जरूरतमंद काफी प्रसन्न दिखे। कंपनी के उप आंचलिक प्रबंधक संदीप कुमार जयसवाल ने बताया कि बिगत 21 वर्षों से कम्पनी ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों के साथ कार्य कर रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना है। फिलवक्त कोरोना महामारी के बीच कंपनी द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए खाद्य सामग्री का बितरण किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित जदयू राज्य परिषद सदस्य सह पूर्व प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार ओझा ने कंपनी के कार्य की सराहना करते हुए देशव्यापी लॉक डाउन की स्थिति में सभी सामर्थ्यवान लोगों से जरूरामन्दों की सेवा को लेकर बढ़-चढ़कर आगे आने का अनुरोध किया। मौके पर कम्पनी के सीएचआईबी संदीप कुमार,शाखा प्रबंधक राजकुमार,डॉ ए. के. तिवारी ,अजित कुमार,सोनू कुमार शर्मा,राजू कुमार,सुग्रीव बैठा,अभिषेक कुमार अमलेश कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग