मशरक में मारपीट की घटनाओं में जबरदस्त वृद्धि, पीएचसी चिकित्सक इलाज में परेशान
पंकज कुमार सिंह।मशरक
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं में एक दर्जन महिला पुरुष घायल हो गए। थाना क्षेत्र में मारपीट की घटनाओं में पिछले एक सप्ताह में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है। वही मामूली सी बात के लिए भी लोग मारपीट पर उतारू हो जा रहें हैं। प्रतिदिन एक दर्जन से ज्यादा लोग मारपीट में घायल हो जा रहें हैं। जिससे पीएचसी में कार्यरत चिकित्सक और कर्मचारी परेशान है कि इन सभी घायलों का इलाज कैसे होगा। आपकों बता दें कि पीएचसी में चिकित्सकों और कर्मचारियों समेत संसाधनों का घोर अभाव है। पहले मामले में थाना क्षेत्र के जजौली पोखरा पर दो भाइयों की पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर मारपीट में स्व देवी महतो के साठ वर्षीय पुत्र मिश्री महतो,मिश्री महतो के चालीस वर्षीय पुत्र हरेंद्र महंतों, मुन्ना महतो के तीस वर्षीय पत्नी लाल मति देवी,सत्रह वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी घायल हो गई। घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया। वही कर्ण कुदरिया गांव में सूअर की मौत हो जाने पर हुई मारपीट में प्रभु राउत के चालीस वर्षीय पुत्र अशोक राउत, पैंतीस वर्षीय पुत्र छोटे लाल राउत,साठ वर्षीय पत्नी माला देवी,शुभचंद राउत के चालीस वर्षीय पुत्र भूटी राउत,स्व गोपी चंद राउत के साठ वर्षीय पुत्र गौतम राउत, गौतम राउत के पचपन वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव से सुअर खरीदकर साइकिल से गांव ले आ रहा था कि दरवाजे पर क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने चौका मारा जिससे बाॅल जाकर सुअर को लग गया जिससे उसकी मौत हो गई उसी के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष द्वारा चाकू मारने से सभी घायल हो गए।वही कर्ण कुदरिया गांव में पंचायती में जाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा। क्यूंकि पंचायती के दूसरे दिन सुबह में घर से छपरा जाने के लिए निकलने के दौरान मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान स्व पृथ्वी नाथ प्रसाद के चालीस वर्षीय पुत्र संजय प्रसाद के रूप में हुई।मामले में मशरक थाना पुलिस को आवेदन देकर स्व सुखारी राय के पुत्र विरेन्द्र राय समेत तीन को आरोपित किया है। वही मशरक पूरब टोला के मेला बाजार के पास बैठे युवकों में बात ही बात में जमकर हुए विवाद में तीन युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए दाब से युवक के हाथ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में इलाज के लिए परिजनों द्वारा मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां घायल युवक की पहचान पूरब टोला गांव निवासी नेउर महतो के अठारह वर्षीय पुत्र सुरज कुमार के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि वह घर से आ रहा था कि वहां बैठे युवकों ने उसे जबरदस्ती बैठा लिया। और बात ही बात में हुए विवाद में जमकर हुए मारपीट में दाब निकालकर हमला कर दिया जिससे बचने में दाब हाथ पर लग गया जिससे हाथ कट गया। मामले में युवक ने मशरक थाना पुलिस को आवेदन देकर शैलेश महतो, बिनोद महतो,मोहर महंतों समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। सभी मामलों में पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग