वीआईपी पार्टी ने हैंड ग्लब्स, मास्क एवं साबुन का किया वितरण
बनियापुर(सारण)।प्रखण्ड के सरेया पंचायत भवन परिसर में शनिवार को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिये मुखिया प्रतिनिधि सह वीआईपी पार्टी के प्रदेश सचिव श्रवण कुमार महतों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी वार्ड सदस्य, सेविका आशा कार्यकर्ता एवं अन्य पंचायत कर्मियों के बीच हैंड ग्लब्स, मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया। साथ ही लॉक डाउन अवधि में इन कर्मियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका हौसला अफजाई किया गया।इस दौरान उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि आशा कार्यकर्ता, सेविका,विकासमित्र भले ही निचले स्तर पर कार्य करते है।मगर ये लोग पंचायत स्तर के मजबूत इकाई है। संक्रमण काल मे जहाँ एक तरफ आमलोग घर से बाहर निकलने में गुरेज कर रहे है,वही उक्त कर्मी अपनी जान की परवाह किये बिना लोगो के बीच पहुँच स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में लगे है।जो सही मायनों में कोरोना वारियर्स है।
इस दौरान प्रदेश सचिव द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पंडित जुगल किशोर शुक्ल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश के सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई।मौके पर पंचायत सचिव बिरेन्द्र सिंह,उपमुखिया देवन्ति देवी, धर्मेन्द्र बैठा, विकास शर्मा, भूषण राय,संजू देवी, माला खरे,नीलम श्रीवास्तव,संगीता देवी,विजय महतो,छटंकी महतो, दीपक पाठक ,रामबाबु राम आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग